Kullu News: मलबा गिरने से एक घंटा अवरुद्ध रही कुल्लू-लग वैली सड़क

कुल्लू। लग घाटी क्षेत्र के भुट्टी बस स्टॉप के समीप सुबह करीब 11 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने के कारण सड़क बाधित हो गई। मलबा गिरने से सड़क करीब एक घंटे बंद रही और कुल्लू-लगघाटी का संपर्क कट गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सुरेंद्र और नारायण ने बताया कि भुट्टी बस स्टॉप के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा वाहन या राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विवेक गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 23:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: मलबा गिरने से एक घंटा अवरुद्ध रही कुल्लू-लग वैली सड़क #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar