Meerut News: खासपुर व खरखौदा की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से खरखौदा ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट महासंगम के सेकंड राउंड में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।पहले मुकाबले में खासपुर और बधौली की टीम आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर खासपुर के कप्तान मधुर त्यागी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बधौली की टीम निर्धारित 10 ओवर में 57 रन ही बना सकी। जवाब में खासपुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम के मेंटोर अंकुर त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।दूसरे मुकाबले में खरखौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 136 रन का मजबूत स्कोर बनाया। विशाल पवार ने 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उज्ज्वल त्यागी ने अंतिम ओवरों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगला की टीम पूरी पारी भी नहीं खेल सकी और ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में ललित त्यागी ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इस दौरान अंत्योदय फाउंडेशन के संस्थापक आर्यन त्यागी, कुशाग्र त्यागी, मन्नू त्यागी, अभय, हिमांशु, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: खासपुर व खरखौदा की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत #TheKhaspurAndKharkhodaTeamsRegisteredImpressiveVictories #SubahSamachar