सौ प्रतिशत रिसर्च दिखाते हैं तो लोग… , द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स ने रखा अपना पक्ष, रिलीज पर लगी रोक हटी

शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट ने फिल्म द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स को राहत दी है। इसकी रिलीज पर लगा बैन हटा दिया। इस बैन के हटते ही फिल्म द केरल स्टोरी 2 थिएटर में रिलीज हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म को लेकर कई बातें साझा कीं। साथ ही कोर्ट ने क्यों इसकी रिलीज पर लगे बैन को हटाया, इस बारे में भी जानकारी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप को भी करारा जवाब दिया है, पिछले दिनों अनुराग ने निर्देशक कामाख्या नारायण को लेकर काफी कुछ कहा था। फिल्म में सिर्फ क्रिमिनल्स को दिखाया है निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 काे लेकर कई प्वाइंट्स सामने रखे। वह कहते हैं, मैं या मेरी टीम केरल के खिलाफ नहीं है, हमने केरल या वहां के लोगों को नेगेटिव तरीके से फिल्म में नहीं दिखाया है। हमने तो सिर्फ फिल्म में समाज के क्रिमिनल्स को दिखाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सौ प्रतिशत रिसर्च दिखाते हैं तो लोग… , द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स ने रखा अपना पक्ष, रिलीज पर लगी रोक हटी #Bollywood #National #TheKeralaStory2BanLifted #KeralaHighCourt #TheKeralaStory2ReleaseDate #TheKeralaStory2Controversy #TheKeralaStory2Row #TheKeralaStory2 #KeralaStory2Row #KeralaStory2ReleaseDate #SubahSamachar