Jammu: कश्मीर फाइल्स और धुरंधर ने दिखाया हीरो बने आतंकियों का घिनौना चेहरा, बॉलीवुड सामने ला रहा सच्चाई

दशकों बाद बॉलीवुड भी जम्मू-कश्मीर की हकीकत दिखा रहा है। मिशन कश्मीर और हैदर जैसी अनेक फिल्मों के जरिए आतंकियों को राबिन हुड और घाटी में रूमानियत दिखाने वाला बॉलीवुड अब असली चेहरा दिखा रहा है। बता रहा है कि कैसे भारत विरोधी गतिविधियां संचालित होती हैं। ये बातें पनुन कश्मीर के संयोजक और प्रख्यात लेखक डॉ. अग्निशेखर ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं। बॉलीवुड में कश्मीर के छाए रहने की बात पर उन्होंने कहा कि बमुश्किल पांच-छह साल पूर्व तक बनने वाली फिल्मों में आतंकियों को हीरो और भारतीय सेना को क्रूर दिखाया जाता था। सिनेमा के जरिए संदेश दिया जाता था कि आतंकी सच्चे हैं और सेना दुश्मन। इसी बीच केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त को किया तो बॉलीवुड में भी बदलाव आया। 2022 में रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स पार्ट-1 को देखकर देश-दुनिया ने पहली बार कश्मीर की हकीकत जानी। देखा कि किस तरह कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और सैन्य कर्मियों की हत्या की गई। पाकिस्तान समर्थकों ने कितना जुल्म बरपाया। उन्होंने बताया कि उसके बाद उड़ी, अनुच्छेद 370, बारामुला और कश्मीर फाइल्स पार्ट-2 ने भी हकीकत दिखाई। धुरंधर पार्ट-1 और धुरंधर पार्ट-2 की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में भारत विरोधी पाकिस्तानियों और उनके समर्थकों की करतूत दिखाया दिया गया है। विरोध वही कर रहे हैं जो देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थक हैं। डॉ. अग्निशेखर की बेटी अभिनेत्री भाषा सुंबली ने ही कश्मीर फाइल्स-1 में शारदा पंडित का रोल निभाया था। बंगाल भी कश्मीर जैसा ही पहली बार पश्चिम बंगाल को लेकर बनाई गई बंगाल फाइल्स फिल्म की चर्चा पर डॉ.अग्निशेखर ने कहा, पश्चिम बंगाल के भी हालात कश्मीर जैसे ही हैं। नोआखली, संदेशखाली और मर्शिदाबाद की घटनाएं इसका प्रमाण हैं। समय रहते वहां माहौल नहीं संभाला गया तो स्थिति काफी भयावह होगी। पनुन कश्मीर का सपना साकार होगा पनुन कश्मीर (हमारा कश्मीर) पर चर्चा करते हुए डॉ.अग्निशेखर ने कहा कि कश्मीर में एक अलग केंद्र शासित पनुन कश्मीर का गठन जरूर होगा। सपना साकार होगा। सपना देखेंगे तभी पूरा भी करेंगे। बोले, मौजूदा केंद्र सरकार ने कश्मीरी पंडितों और जम्मू-कश्मीर के लिए काफी कुछ किया है लेकिन अभी और उम्मीदें हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 03:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu: कश्मीर फाइल्स और धुरंधर ने दिखाया हीरो बने आतंकियों का घिनौना चेहरा, बॉलीवुड सामने ला रहा सच्चाई #CityStates #Jammu #Dhurandhar #BollywoodMovies #SubahSamachar