Jind News: जाट धर्मार्थ सभा ने 1822 सदस्यों को दिया चुनाव में वोट देने का अधिकार
जींद। जाट धर्मार्थ सभा की आम सभा शनिवार को जाट धर्मशाला में प्रधान फूल कुमार मोर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 54 कॉलेजियम सदस्यों ने भाग लिया व संगठन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रधान ने कुल आठ प्रस्ताव रखे जिन्हें आम सभा ने मंजूरी दी। इसमें पूर्व चुनाव के दौरान 1822 सदस्यों को वोटिंग अधिकार से वंचित किए जाने का मुद्दा रहा। आम सभा ने इसे गंभीर मानते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया कि इन सभी 1822 सदस्यों को भविष्य में होने वाले चुनावों में मतदान का अधिकार दिया जाएगा। साथ ही 105 कॉलेजियम में इन सदस्यों को समान रूप से शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर डीआईसी जींद को मंजूरी के लिए भेजा गया। सभा में संगठनात्मक स्तर पर भी कई फैसले लिए गए।आजीवन सदस्यता को निरस्त कर किया बहाल जाट धर्मार्थ सभा के दो कर्मचारियों रमेश कुमार कुंडू और विनोद कुमार द्वारा दी गई आजीवन सदस्यता की आवेदन पर विचार करते हुए सभा ने उनकी सदस्यता को निरस्त कर दिया। हालांकि बाद में इन्हें उनके पदों पर बहाल करने की अनुमति दे दी गई। इसके अलावा अमित को भी पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया। अवैध तरीके से नियुक्त किए गए कर्मचारियों विक्रम, रमेश और प्रवीण को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का फैसला लिया गया। सभा ने वित्तीय पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बैंक खाते के संचालन के अधिकार भी तय किए। अब खाते का संचालन प्रधान फूल कुमार मोर, नवनियुक्त महासचिव राजकुमार और कोषाध्यक्ष पवन कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। मीडिया संचालन के लिए जोगेंद्र दूहन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं नए सदस्यों को शामिल करने का निर्णय आगामी आम सभा की बैठक में लेने का फैसला किया गया।तीन पदाधिकारियों को किया पदमुक्तसभा ने संगठन के खिलाफ अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए महासचिव सुरजीत धनखड़, सचिव यादवेंद्र खर्ब और कोषाध्यक्ष डॉ. बलवंत सिंह को पद से हटाने के साथ उनकी आजीवन सदस्यता भी समाप्त कर दी। संगठन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजकुमार (कॉलेजियम नंबर 17) को महासचिव, बलजीत सिंह (कॉलेजियम नंबर 37) को सचिव और पवन कुमार (कॉलेजियम नंबर 53) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।11 सदस्यीय कमेटी गठन का अधिकारआम सभा ने यह भी निर्णय लिया कि 11 विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी के गठन का अधिकार प्रधान फूल कुमार मोर को सौंपा गया है जो संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 19:28 IST
Jind News: जाट धर्मार्थ सभा ने 1822 सदस्यों को दिया चुनाव में वोट देने का अधिकार #TheJatDharmarthSabhaHasGrantedVotingRightsTo1 #822MembersForTheElection. #SubahSamachar
