Hamirpur (Himachal) News: राज्यसभा में गूंजा बसंतीपट्टम और खैरी पुल निर्माण का मुद्दा

हिमाचल के हमीरपुर और कांगड़ा को जोड़ने वाली है यह परियोजनासांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने पुल निर्माण को कांगड़ा और हमीरपुर के लिए बताया अहमसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सदन में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने के लिए बसंतीपट्टम और खैरी के बीच ब्यास नदी पर दोहरे लेन पुल के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार के ध्यान में लाया कि जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमाओं को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल का निर्माण अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। बसंतीपट्टम और खैरी के बीच का यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के करीब होते हुए भी ब्यास नदी के कारण बंटा हुआ है। एक आधुनिक पुल के अभाव में स्थानीय जनता, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। डॉ. सिकंदर ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा और सुगम संपर्क सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खैरी के बीच एक नए दोहरे लेन वाले पुल बनाने की आवश्यकता है। यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन या अन्य अवरोधों की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर प्रस्तावित दोहरे लेन का पुल केवल एक ढांचागत परियोजना नहीं है बल्कि क्षेत्र के समावेशी विकास का द्वार है। डॉ. सिकंदर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को सर्वोपरि रखते हुए बसंतीपट्टम खेरी पुल के निर्माण हेतु जल्द से जल्द तकनीकी स्वीकृति और बजट आवंटित किया जाए ताकि कांगड़ा और हमीरपुर के निवासियों को एक सुरक्षित, आधुनिक और निर्बाध परिवहन व्यवस्था मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: राज्यसभा में गूंजा बसंतीपट्टम और खैरी पुल निर्माण का मुद्दा #TheIssueOfBasantipattamAndKhairiBridgeConstructionResonatedInTheRajyaSabha. #SubahSamachar