एम्स: छह विभागों के फैकल्टी सदस्य प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में शामिल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी संस्थान की पहचान, शोध और नवाचार को मिली नई पहचानगोरखपुर। एम्स ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान के छह फैकल्टी सदस्यों को प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स 2026 में स्थान मिला है। इससे मेडिकल रिसर्च, वैज्ञानिक नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एम्स की बढ़ती प्रतिष्ठा को वैश्विक मान्यता मिली है।ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में शामिल होने वाले फैकल्टी सदस्यों में फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. तेजस पटेल, फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. संगीता गुप्ता, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. अरूप मोहंती, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉ. अरुण कुमार पांडेय तथा डॉ. शशि सिंह शामिल हैं। इन सभी को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और वैज्ञानिक योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने सभी फैकल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि एम्स में उच्च गुणवत्ता वाले शोध, बहुविषयक सहयोग और अकादमिक उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वैश्विक स्तर पर मिली यह पहचान एम्स को मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और मरीजों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल के क्षेत्र में एक उभरते उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एम्स: छह विभागों के फैकल्टी सदस्य प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में शामिल #TheInstitute'sInternationalRecognitionHasIncreased #AndResearchAndInnovationHaveReceivedNewRecognition. #SubahSamachar