संस्थान डिग्री तक सीमित न रहकर फार्मास्यूटिकल रिसर्च का बने केंद्र : उपराज्यपाल
-दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। भारत दुनिया में दवाओं के उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। वैश्विक वैक्सीन की लगभग 60 प्रतिशत मांग पूरी करता है। साथ ही पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे फार्मास्यूटिकल रिसर्च का केंद्र बनना चाहिए। ये बातें दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के आठवें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई शक नहीं है कि यूनिवर्सिटी काफी समय से काबिल ग्रेजुएट बनाने के मामले में बहुत अच्छा कर रही है। लेकिन अगर मैं सिर्फ इस उपलब्धि से खुद को संतुष्ट कर लूं तो यूनिवर्सिटी के चांसलर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा रहा हूं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:02 IST
संस्थान डिग्री तक सीमित न रहकर फार्मास्यूटिकल रिसर्च का बने केंद्र : उपराज्यपाल #TheInstituteShouldNotBeLimitedToDegreesButShouldBecomeACentreForPharmaceuticalResearch:LieutenantGovernor #SubahSamachar
