Gorakhpur News: गैंग 1818 का नाम लेकर युवक पर जानलेवा हमलाी
महावीर छपरा/कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार बाजार में बुधवार शाम कुछ युवकों ने गैंग 1818 का नाम लेकर एक युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित श्याम सुन्दर यादव की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दार्हा खुर्द मलाव निवासी पीड़ित के अनुसार 14 जुलाई की शाम वह बेलीपार बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मंदीप निवासी हरदिया, सुहेब, शाद, आदर्श यादव निवासी बेलीपार, संगम यादव निवासी चारपानी और कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वहां माैजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसी बीच एक आरोपी मंदीप अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को गैंग 1818 का सदस्य बताया। बेलीपार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में गैंग 1818 के नाम पर दहशत फैलाने की यह पहली घटना सामने आई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 02:52 IST
Gorakhpur News: गैंग 1818 का नाम लेकर युवक पर जानलेवा हमलाी #TheIncidentWasCarriedOutAtBeliparMarketWithinTheJurisdictionOfTheBeliparPoliceStation. #SubahSamachar
