Pauri News: चमराड़ा देवी मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

देवप्रयाग। भरपूर पट्टी स्थित पौराणिक शक्तिपीठ चमराड़ा देवी मंदिर के नवनिर्माण के बाद तीन दिवसीय पिंडी एवं मूर्ति स्थापना अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर भरपूर, दोगी और पालकोट पट्टी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप और माता के जयकारों के साथ तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंचे जहाँ उन्होंने मंदिर की प्राचीन खंडित मूर्तियों का संगम में विसर्जन किया। इसके पश्चात महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। गढ़वाल के ऐतिहासिक 52 गढ़ों में शामिल भरपूर गढ़ की कुलदेवी के रूप में पूज्य यह मंदिर मुन्नाखाल के समीप चोटी पर स्थित है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: चमराड़ा देवी मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा #TheIdolWasConsecratedAtTheChamradaDeviTemple #SubahSamachar