Rishikesh News: द होराइजन स्कूल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

जौलीग्रांट। द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट में सीबीएसई सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने कहा कि सेमी फाइनल मुकाबलों में डीएसबी ऋषिकेश ने सुभाष चंद्र बोस टीम को 21-11, 21-14 से और द होराइजन स्कूल ने राजहंस को 21-15, 21-8 से हराया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में द होराइजन स्कूल ने 23-25, 25-19, 25-23 से डीएसबी ऋषिकेश को हराकर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में द होराइजन स्कूल की टीम ने 22-25, 25-23, 15-12 से राजहंस पब्लिक स्कूल को हराया।बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के मयंक शर्मा और बालिका वर्ग में द होराइन स्कूल की स्नेहा राणा रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा, प्रीति चौहान, विकास गुप्ता, संजय कुनियाल, सविता सेमवाल, लक्ष्मीकांत पांडे मानसी, उषा रानी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: द होराइजन स्कूल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब #TheHorizonSchoolWonTheVolleyballTournamentTitle #SubahSamachar