Balrampur News: किसानों के खाते में 13 मार्च को आएगी सम्मान निधि

बलरामपुर। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को किसानों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि जिले के दो लाख 48 हजार 334 किसानों के खातों में योजना की 22वीं किस्त के रूप में शुक्रवार को दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल दो लाख 56 हजार 500 किसान इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। इनमें से 8166 किसानों को इस बार धनराशि नहीं मिल सकेगी। इसके पीछे बैंक खाते में कमी और अन्य तकनीकी कारण बताए गए हैं। (संवाद)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: किसानों के खाते में 13 मार्च को आएगी सम्मान निधि #UpNews #BalrampurNews #SubahSamachar