Panipat News: बच्ची बोली, रेलवे लाइन के पास किया था दुष्कर्म

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। समालखा से अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म और उसे बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंकने के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। होश में आने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसके फूफा ने ही यह घिनौना कृत्य किया था। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।बच्ची ने बताया कि फूफा उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर ऑटो में बैठाकर लाए थे। वे उसे संजय चौक ले गए और फिर पैदल रेलवे लाइन के पास पहुंचे। वहां सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर वह उसे पैदल काला आंब सड़क पर अंबा कॉलोनी के पास ले गया। वहां उसे बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंककर भाग गया।पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। नारी तू नारायण संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी ने बच्ची की काउंसिलिंग भी की थी। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन एडवोकेट कैदार दत्त ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना रात 11 बजे मिली थी।बच्ची को झाड़ियों से बचायाबच्ची को सबसे पहले विद्यानंद कॉलोनी के शिवा और उनके तीन साथियों ने बचाया। वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे जब उन्हें अंबा कॉलोनी के रास्ते पर झाड़ियों से बच्ची के कराहने की आवाज सुनाई दी। उनके पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति भाग गया। बच्ची ने उन्हें अंकल-अंकल कहकर मदद मांगी। शिवा ने अपने साथी अंकित को सूचना दी, जिसने पुलिस को फोन किया और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।बच्ची का पिता बोला- आरोपी को पहले भी घर आने से रोका थाबच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी उनका बहनोई है, जिसने उनकी बहन से प्रेम विवाह किया था। इस कारण उनका आरोपी से कोई खास संबंध नहीं था। करीब 15 दिन पहले आरोपी शराब के नशे में उनके घर आया था। उसे उसी दिन दोबारा घर आने से मना कर दिया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बच्ची बोली, रेलवे लाइन के पास किया था दुष्कर्म #TheGirlSaidTheRapeTookPlaceNearTheRailwayTracks. #SubahSamachar