Kullu News: फलोत्पादक मंडल करेगा समस्याओं के हल का प्रयास

सरकार से मिल मंडल करेगा समस्याओं के हल का प्रयासफलोत्पादक मंडल माहिली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न संवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल (कुल्लू)। बागवानी क्षेत्र को कई व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के स्थायी और त्वरित समाधान के लिए फलोत्पादक मंडल कुल्लू गंभीर है। एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के मंत्रियों और विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेगा और सरकार के साथ मिलकर बागवानों की सभी समस्याओं का समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह बात मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कही। मंडल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों बागवानों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मंडल के महामंत्री रिमन सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानी बागवानों की आर्थिक रीढ़ है और बागवानों के हितों की रक्षा करना मंडल का कर्तव्य है। महामंत्री ने समिति की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों, जागरूकता शिविरों और बागवानों के हक में उठाए गए कदमों का विवरण रहा। अधिवेशन के अंतिम चरण में बागवानों ने मुख्य रूप से कीटनाशकों और खादों की बढ़ती कीमतें, कोल्ड स्टोरेज की कमी, मंडियों में आढ़तियों की ओर से की जाने वाली कथित मनमानी और मौसम की मार से फसलों को होने वाले नुकसान के मुआवजे जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। इसके अलावा परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आधुनिक बागवानी तकनीकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: फलोत्पादक मंडल करेगा समस्याओं के हल का प्रयास #TheFruitGrowers'BoardWillTryToSolveTheProblems #SubahSamachar