Meerut News: पूर्व विधायक ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया

माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव खेड़की पट्टी और गांव सिंहपुर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इन शिविरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, मंडल उपाध्यक्ष मोहित तोमर, राहुल चौहान, मंडल मंत्री सुमित राणा, कपिल त्यागी, विनोद त्यागी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति साथ रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पूर्व विधायक ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया #TheFormerMLAInauguratedTheKanwarServiceCamp. #SubahSamachar