Panipat News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मॉडल टाउन में खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच को भेजे
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मॉडल टाउन क्षेत्र में विभिन्न खाद्य पदार्थों के चार संदिग्ध नमूने भरे हैं। उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पसरिचा की अगुवाई में विभाग की टीम शनिवार को मॉडल टाउन क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने दुकानदारों से बात की और यहां से खाद्य पदार्थों के चार नमूने भरे। उन्हांने बताया कि सभी नमूनों को निर्धारित विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह विशेष निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:08 IST
Panipat News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मॉडल टाउन में खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच को भेजे #TheFoodSafetyDepartmentCollectedFourSamplesOfFoodItemsInModelTownAndSentThemForTesting. #SubahSamachar
