Rohtak News: फाइनेंसर की हालत खतरे से बाहर, बगल से निकला था पैदल युवक

आईएमटी थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्जमाई सिटी रिपोर्टररोहतक। ओमैक्स सिटी में डीघल के फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू को गोली मारने वाले युवकों का वारदात के 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। निजी अस्पताल में दाखिल फाइनेंसर की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।फाइनेंसर लवलेश उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओमैक्स सिटी में रहते हैं। रविवार रात को वह जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के मकान की तरफ घूमने के लिए निकले थे। दिमाना की कोठी के पीछे पहुंचा तो एक युवक उनकी बराबर से निकला। उन्हीं गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह अपनी कोठी पर चले गए। इस दौरान काम कर रहे श्रमिक रणजीत से पूछा तो उसने बताया कि कमर के साइड में गोली लगी हुई है। इसके बाद वह गाड़ी लेकर निजी अस्पताल गए। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 20:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: फाइनेंसर की हालत खतरे से बाहर, बगल से निकला था पैदल युवक #TheFinancierIsOutOfDanger;AYoungManHadPassedByOnFoot. #SubahSamachar