Meerut News: जीटीबी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार में होगा फाइनल मुकाबला

- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला जाएगा मैच संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच होगा। यह मुकाबला गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार की टीम के बीच होगा। मैच से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास किया।क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम व अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उन्हाेंने बताया कि यह टूर्नामेंट जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में विवेक कोहली, यश करन सिंह सालवान, डॉ. वसुधा, संजीव कुमार, डॉ. गोपाल, एस त्यागी, कुलदीप, अंशुमन आदि का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जीटीबी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार में होगा फाइनल मुकाबला #TheFinalMatchWillBePlayedBetweenGTBChallengerAndSportsStar. #SubahSamachar