Mandi News: मेला स्थल सूना, सड़क किनारे सजने लगे व्यापारिक प्रतिष्ठान
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले के शुभारंभ के लिए छह दिन बाकीकारोबारियों की चहलकदमी न दिखने से मेला स्थल में पसरा सन्नाटासंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में व्यवसाय करने को लेकर बाहरी राज्य के कारोबारियों की कम दिलचस्पी से मेला स्थल में अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। मात्र 10 से 20 प्रतिशत दुकानें सज पाई हैं, जबकि मंडी-पठानकोट हाईवे किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठान सजने शुरू हो गए हैं। 300 से अधिक दुकानें मेला स्थल में सजनी हैं, लेकिन बुधवार दोपहर बाद तक मेला मैदान में कोई भी दुकान न लगने से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाने की अटकलें शुरू हो गई हैं।कुछ कारोबारियों ने मेले में दुकानदारी सजाने के लिए अपना साजो सामान पहुंचा दिया है, लेकिन प्लाट आवंटन की प्रक्रिया पूरी न होने से अभी मेला मैदान कारोबारियों के बिना सूना है। विभिन्न जिलों में चल रहे मेलों के चलते अभी कारोबारियों ने जोगिंद्रनगर मेले का रुख करने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई है।मेला स्थल में करीब 200 दुकानें और वाटरप्रूफ डोम की नीलामी को लेकर 40 लाख से अधिक का खर्चा ठेकेदारों ने मेला प्रशासन के समझौते के तहत उठाया है। अभी तक मेले में दुकानों की बिक्री दस प्रतिशत भी पूरी न होने से संबंधित ठेकेदार चिंतित है।बॉक्समेले के शुभारंभ और समापन पर निकलेगी जलेबराज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के शुभारंभ और समापन पर जलेब निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई चौहारघाटी के अराध्य देवी देवता करेंगे। बुधवार को मेला समिति के चेयरमैन एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि महोत्सव को बेहद आकर्षक बनाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मेला स्थल पर कारोबार के लिए दुकानें करीब 15 अप्रैल तक सजी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 17:17 IST
Mandi News: मेला स्थल सूना, सड़क किनारे सजने लगे व्यापारिक प्रतिष्ठान #TheFairgroundWasDeserted #AndCommercialEstablishmentsBeganToSpringUpAlongTheRoadside. #SubahSamachar
