Bulandshahar News: सम्मान पाकर खिल उठे यूपी बोर्ड में परचम लहराने वालों के चेहरे

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में परचम लहराने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए। छात्रों को 21-21 हजार रुपये की राशि के अलावा प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। उन्हें राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, सीडीओ निशा ग्रेवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने मेधावियों को नकद राशि, प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मेधावियों को लक्ष्य बनाकर आगे भी इसी तरह सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब सफलता पर किसी मंच से सम्मान मिलता है तो लगता है कि अब इसी तरह आगे भी सम्मान मिले। इससे दूसरे छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होते हैं। पालिका अध्यक्ष दीपित मित्तल व सीडीओ निशा ग्रेवाल ने कहा कि ने कहा कि मेधावियों के साथ छात्र-छात्राओं के लिए यह आखिरी उपलब्धि नहीं है। जीवन में लक्ष्य बनाकर जो बच्चे पढ़ाई करते हैं, वह हमेशा आगे बढ़ते हैं। वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेलकूद का। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया जिला स्तर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 21 मेधावियों को सम्मानित किया गया है। हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने वाली परदादा-परदादी इंटर कॉलेज की छात्रा आरती और सीबीएसई से लक्ष्य भाटी व कृतिका को लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। ----अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानितकलक्ट्रेट के सभागार में सम्मानित किए गए मेधावियों को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। मेधावी मेडल और प्रमाणपत्र पाकर गदगद हो उठे और कहा कि इस सम्मान ने उनका मान और बढ़ा दिया है। इस दौरान अभिभावक भी काफी खुश दिखे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।--इन्हें किया गया सम्मानित कलक्ट्रेट के सभागार में हाईस्कूल की मेधावी रिया चौधरी, मानसी सिंह, फरीन सैफी, नव्या सिंह, गरिमा चौधरी, गौरव कुमार, यश भारद्वाज, भूमि गोयल, रिम्मी और चेतन सिंह को सम्मानित किया गया। इसी तरह इंटरमीडिएट से मेधावी तनिश सैनी, चारु शर्मा, लवराज गिरी, साहिल अली, रेशु गौतम, प्रियांशु शर्मा, नकुल, शिवम चौधरी, दीपा राज भारद्वाज, देवेश कुमार मीणा और तान्या को भी राशि, प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr News



Bulandshahar News: सम्मान पाकर खिल उठे यूपी बोर्ड में परचम लहराने वालों के चेहरे #BulandshahrNews #SubahSamachar