Una News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इनाम पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इनाम पाकर खिले मेधावियों के चेहरेबंगाणा कॉलेज के पारितोषिक वितरण समारोह में मिला सम्मान बंगाणा कॉलेज में जल्द दूर होगी पानी की समस्या : विवेकसंवाद न्यूज एजेंसी बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज बंगाणा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में 900 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि कॉलेज में पानी की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए जलशक्ति विभाग को बोरवेल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विवेक मिंका, देसराज मोदगिल, राम आसरा शर्मा सहित कॉलेज स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 17:19 IST
Una News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इनाम पाकर खिले मेधावियों के चेहरे #TheFacesOfTheMeritoriousStudentsBlossomedAfterReceivingRewardsForTheirExcellentPerformance. #SubahSamachar
