Chamoli News: राम वनवास के भावुक दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

कर्णप्रयाग। अपर बाजार की रामलीला के चौथे दिन राम वनवास के भावुक दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बृहस्पतिवार रात्रि को हुई लीला में महाराजा दशरथ ने राम के राज्याभिषेक पर कुल गुरु वशिष्ठ से विचार से लेकर कैकेयी ने राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजसिंहासन मांगने तक कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। महिला कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, अनिल खंडूड़ी, नवीन डिमरी, आलम सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: राम वनवास के भावुक दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया #TheEmotionalScenesOfRam'sExileMesmerizedTheAudience. #SubahSamachar