Una News: अंब में 10 जून को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 10 जून को किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अंब ने अधिसूचना जारी कर नगर पंचायत अंब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। यह चुनाव प्रक्रिया आगामी 10 जून 2026, दिन बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे बचत भवन अंब में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी निर्वाचित पार्षदों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह चुनाव हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम और नियमों के तहत करवाया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी निर्वाचित सदस्यों को बैठक से कम से कम 24 घंटे पहले सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें और उसकी पुष्टि भी प्रशासन को दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 19:12 IST
Una News: अंब में 10 जून को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
