Una News: देहलां सड़क हादसे में भागे कार चालक की हुई पहचान

मैहतपुर (ऊना )। रविवार को देहलां सड़क हादसे के बाद मौके से भागे कार चालक की पहचान हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौके से भागे कार चालक की गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जिससे उसकी पहचान हो पाई। कार चालक पड़ोसी राज्य पंजाब के जिंदबड़ी का रहने वाला बताया गया है। पुलिस टीम जल्द ही उक्त कार चालक को हिरासत में लेगी। बताते चलें कि रविवार दोपहर को चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी कार के चालक ने अचानक से खिड़की खोल दी थी, जिस कारण ऊना से नंगल की ओर जा रही बाइक पंजाब रोडवेज की बस के नीचे जा घुसी और बाइक सवार की मौत हो गई थी। यातायात प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात कार चालक के नंबर को ट्रेस किया गया, जो जिंदबड़ी का रहने वाला बताया गया है। जल्द ही पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियानऊना। जिला पुलिस ऊना द्वारा बिना नंबर प्लेट अथवा गलत/फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना, चालान और आवश्यकता पड़ने पर वाहन की जब्ती भी अमल में लाई जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने जिला पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट लगवाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 23:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: देहलां सड़क हादसे में भागे कार चालक की हुई पहचान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar