Meerut News: चौथी बार स्थगित हुआ अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। समय देने के बावजूद चौथी बार अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाला अभियान स्थगित हाे गया। नगर पालिका ने कहा कि फिलहाल अभियान नहीं चलाया जा रहा है, जब चलेगा सूचना दी जाएगी।नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापार संगठन, व्यापारी व नगर के नागरिक लगातार मांग करते आ रहे हैं। जाम का कारण मुख्य मार्ग पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण, ई-रिक्शाओं की बाढ़, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन, टोल बचाने के लिए बड़े वाहनों का दिन के समय मवाना से होकर गुजरना आदि है।बीते बृहस्पतिवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने नगर पालिका की ईओ पूजा सिंह को अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए थे। माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण अभियान स्थगित कर सोमवार को चलाने की बात कही गई थी। सोमवार को भी अभियान नहीं चला और पहले दो दिन अनाउंसमेंट कराकर चेतावनी देने की बात कही गई। फिर बृहस्पतिवार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका। एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आदेश किया हुआ है। अब पालिका को बताना है कि अभियान कब चलाना है। नगर पालिका की ईओ पूजा सिंह का कहना है कि अभी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। अभियान चलाने से पूर्व सूचना दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: चौथी बार स्थगित हुआ अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाला अभियान #TheDriveAgainstEncroachmentHasBeenPostponedForTheFourthTime. #SubahSamachar