इक्कीस में पाकिस्तान पर लिखे विवादित डिस्क्लेमर से खुश नहीं थे डायरेक्टर, कहा- मेरे कंट्रोल में नहीं था

जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म इक्कीस शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में सबसे कम उम्र में परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस मूवी के आखिर में दिखाए गए एक डिस्क्लेमर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई। क्यों डिस्क्लेमर बना विवाद का मुद्दा डिस्क्लेमर में युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ की गई क्रूरता का जिक्र किया गया था और पाकिस्तान को विश्वसनीय नहीं बताया गया था। इस पर काफी लोगों ने सवाल उठाए।हाल ही में फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने द वायर को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह इस डिस्क्लेमर से पूरी तरह खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, काफी लोगों ने मुझसे इस डिस्क्लेमर के बारे में पूछा है। मैंने तय किया है कि मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करूंगा। फिल्म से जुड़ी कुछ बातें मेरे कंट्रोल में नहीं थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 10:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इक्कीस में पाकिस्तान पर लिखे विवादित डिस्क्लेमर से खुश नहीं थे डायरेक्टर, कहा- मेरे कंट्रोल में नहीं था #Bollywood #SriramRaghavan #Ikkis #IkkisMovie #IkkisMovieControversialDisclaimer #BadlapurMovie #JaideepAhlawat #Dharmendra #AgastyaNanda #SriramRaghavanMovies #JaideepAhlawatUpcomingMovie #SubahSamachar