परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी डायल-112 सेवा

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। जिले में 14 केंद्रों पर 4 और 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 आयोजित की जाएगी। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, जैसे परिवहन की दिक्कत, मार्ग संबंधी परेशानी, वाहन उपलब्ध न होना अथवा किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है तो वह डायल-112 सेवा पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डायल-112 की टीम परीक्षार्थियों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगी। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नंबर 01251-253711 भी सहायता और जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगा। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।इंसेटपरीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले घर से निकलें अभ्यर्थीडीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान समय की महत्ता को देखते हुए अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले घर से निकलें और किसी भी आकस्मिक स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी अभ्यर्थी केवल परिवहन अथवा अन्य तकनीकी कारणों से परीक्षा से वंचित न रहे।इंसेटपरीक्षा केंद्रों पर पार्किंग, फर्स्ट एड और मूलभूत सुविधाओं के निर्देशडीसी ने बताया कि जिले में एचटेट के लिए 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 8,649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। सभी केंद्रों पर फर्स्ट एड की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इंसेटरूटों पर अतिरिक्त बसों का होगा संचालनडीसी ने बताया कि रोडवेज महाप्रबंधक को परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आरटीए सचिव को परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।इंसेटपरीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमीट्रिक और वीडियोग्राफी से होगी निगरानीडीसी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक सत्यापन प्रणाली, वीडियोग्राफी सहित सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। इसके साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य एचटेट को पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के साथ संपन्न कराना है ताकि सभी अभ्यर्थी निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें।इंसेट200 पुलिस कर्मचारी किए गए तैनातपरीक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरे जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि परीक्षा ड्यूटी के लिए दो डीसीपी, तीन एसीपी सहित करीब 200 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ एसीपी स्तर के अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 15:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी डायल-112 सेवा #TheDial-112ServiceWillHelpTransportExamineesToTheCenters. #SubahSamachar