Hardoi News: आशियाने को खास बनाने की चाह, मकान को लग्जरी लुक देने का बढ़ा क्रेज

हरदोई। बदलते दौर के साथ लोगों की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी घर बनाने का मतलब सिर्फ दीवारें और एक पक्की छत हुआ करती थी लेकिन आज घर पहचान और स्टेटस सिंबल बन चुका है। यही वजह है कि होम डेकोर का बाजार तेजी से पैर पसार रहा है। लोग अब सिर्फ घर बनाने में ही नहीं बल्कि उसे अंदर से खूबसूरत बनाने में भी पैसे खर्च कर रहे हैं।होम डेकोर अब स्टेटस सिंबल का हिस्सा बन चुका है। लोग पहले घर बनाने के बाद रंग-रोगन या मामूली सजावट कर लेते थे लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। लोग घर बनने के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग पर भी काफी खर्चा कर रहे हैं। लोग मकान बनने के साथ 15 से 20 प्रतिशत तक हिस्सा सिर्फ होम डेकोर और मॉडर्न फर्निशिंग के लिए सुरक्षित रख रहे हैं। अभी तक यह कारोबार सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित था लेकिन अब छोटे शहरों में भी होम डेकोर कारोबार में उछाल आया है। घरों के अंदर वॉल फीनिशिंग, पीवीसी टाइल्स, टेक्सचर्ड वॉल्स, वॉल-मोल्डिंग और थ्रीडी वॉल पैनल्स का ट्रेंड बढ़ा है। इसके अलावा इनडोर प्लांट्स, वुडेन फिनिश और नेचुरल लाइटिंग के साथ घर को अलग लुक दिया जा रहा है। कारोबारी दिपांशु गुप्ता ने बताया कि घर को अंदर से भी आकर्षक बनाने के लिए लोग कई प्रकार के ट्रेंड अपनाते हैं। इसके लिए 25 हजार रुपये से शुरुआत कर 1,50,000 रुपये तक खर्च किए जाते हैं।इनकी बाजार में सबसे ज्यादा मांग-मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब की डिमांड अब महिलाएं ही नहीं युवाओं में भी अधिक है। लोग किचन को स्मार्ट और स्पेस-सेविंग लुक देना पसंद कर रहे हैं। घर के माहौल को मूड के हिसाब से बदलने के लिए वॉयस-कंट्रोल लाइट्स की मांग भी बढ़ी है। साथ ही खाली दीवारों को कैनवास की तरह मानकर पेंटिंग्स और एंटीक पीस लगा रहे हैं। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, पिंटरेस्ट) और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने इस क्रेज को और बढ़ा दिया है।थीम बेस्ड डिजाइन पसंद कर रहे लोगइंटीरियर डिजाइनर विकास गुप्ता ने बताया कि इंटीरियर कारोबार में 40 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया है। अब लोग रेडीमेड फर्नीचर के बजाय कस्टमाइज्ड और थीम-बेस्ड डिजाइन पसंद कर रहे हैं। स्मार्ट लाइटिंग, मॉड्यूलर किचन और छिपे हुए स्टोरेज स्पेस काफी ट्रेंड में हैं। इसकी शुरुआत 50 से 60 हजार रुपये से हो जाती है।-पहले सिर्फ पेंट और बेसिक फर्नीचर पर ध्यान दिया जाता था लेकिन अब सोशल गेदरिंग बढ़ गई है। जब कोई घर आए तो उसे एक लग्जरी और पॉजिटिव वाइब मिले। इसके लिए अगर थोड़ा ज्यादा खर्च भी करना पड़े तो कोई हिचक नहीं है। -अनूप अग्निहोत्रीहमेंं घर लौटने पर मानसिक सुकून की चाह होती है। इसलिए घर में मिनिमलिस्टिक और नेचर-इंसपायर्ड थीम पर पीवीसी टाइल्स लगवाए हैं। बजट जरूर थोड़ा ऊपर हो गया लेकिन घर का हर कोना अब हमें बेहद खूबसूरत और आरामदायक लगता है। -सूरज गुप्ता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: आशियाने को खास बनाने की चाह, मकान को लग्जरी लुक देने का बढ़ा क्रेज #TheDesireToMakeTheHomeSpecial #TheCrazeForGivingTheHouseALuxuriousLookHasIncreased. #SubahSamachar