Una News: विभाग ने मांगा सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षकों का ब्योरा
31 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी जानकारीस्कूल प्रमुखों को केवल हार्ड कॉपी भेजने के निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। जिले के सरकारी और गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च विद्यालयों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के कक्षावार नामांकन और शिक्षकों की संख्या का ब्योरा मांगा गया है। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) ऊना ने सभी स्कूल प्रमुखों को 30 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। यह ब्योरा 31 अक्तूबर तक कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य किया गया है।विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, स्कूलों को छठी से दसवीं कक्षा तक और जमा एक व जमा दो के विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी देनी होगी। जमा एक और जमा दो में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का अलग-अलग ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या भी दर्ज करनी होगी। अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों और दिव्यांग विद्यार्थियों की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में भरनी होगी।उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) ऊना अनिल तक्खी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया कि स्कूलों को निर्धारित प्रपत्र में वास्तविक जानकारी भरकर भेजनी होगी। प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है, लेकिन कार्यालय में केवल हार्ड कॉपी ही जमा करवानी होगी। विभाग ने इस कार्य को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी स्कूल प्रमुखों को तय समयसीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।शिक्षकों की श्रेणीवार जानकारी भी देनी होगीस्कूलों को प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता, टीजीटी, डीपीई, पीईटी, एलटी, डीएम और अन्य शिक्षकों की संख्या का विवरण भी देना होगा। शिक्षकों का ब्योरा पुरुष और महिला के आधार पर अलग-अलग दर्ज करना होगा। इसके अलावा स्वीकृत पदों, नियमित, अनुबंध और एसएमसी सहित अन्य श्रेणियों में कार्यरत शिक्षकों की जानकारी भी मांगी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 17:28 IST
Una News: विभाग ने मांगा सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षकों का ब्योरा #TheDepartmentHasSoughtDetailsOfStudentsAndTeachersFromGovernmentSchools #SubahSamachar
