Meerut News: आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, मौसम हुआ सुहाना
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी,अंधेरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन -आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद-आंधी से आम की फसल में नुकसान की आशंकासंवाद न्यूज एजेंसी मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला है। बुधवार सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह नौ बजे आंधी और बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि सुबह 9 बजे हाईवे पर लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को निकलना पड़ा।मंगलवार की तरह बुधवार सुबह भी अचानक से मौसम ने पलटी मार दी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन इसके बाद निकली धूप से दोपहर के समय में उमस का असर बढ़ा और गर्मी से शहरवासियों का हाल बुरा रहा। शाम के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिली। सुबह से चली तेज आंधी के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज हवाओं और बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर उड़ गए। सड़क किनारे लगे अस्थायी टीन शेड और दुकानों के बाहर रखा सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं और बारिश का असर आम की फसल पर भी पड़ा है। आंधी के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में आम नीचे गिर गए, जिससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने तथा प्रदूषण स्तर कम होने की उम्मीद है।तीन एमएम बारिश, 190 रहा एक्यूआईचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 3 मिमी दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 190 दर्ज किया गया। गंगानगर में 202, जयभीम नगर में 98, एमआईईटी कॉलेज के पास 269, पल्लवपुरम में 192 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। अमरउजाला.दिनमेंछायाअंधेरासुबहलगभग9बजेअचानकछायाअंधेरा,तेजहवा,बिजलीकीकड़कने अमरउजाला.दिनमेंछायाअंधेरासुबहलगभग9बजेअचानकछायाअंधेरा,तेजहवा,बिजलीकीकड़कने
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:07 IST
Meerut News: आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, मौसम हुआ सुहाना #TheDayWasDarkDueToStormAndRain #TheWeatherBecamePleasant. #SubahSamachar
