Kullu News: देश के सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्ट शिवेन केलांग में दिखाएंगे हुनर

केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्वतंत्रता दिवस और जनजातीय उत्सव के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को केलांग में साइकिल मैराथन का आयोजन किया जाएगा।लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और स्लो साइक्लिंग वर्ग में प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। आयोजन में देश के सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्ट का खिताब हासिल कर चुके शिवेन विशेष आकर्षण रहेंगे।लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के निमंत्रण पर शिवेन केलांग पहुंचेंगे और साइकिल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वह जिले के युवा और उभरते साइकिलिस्टों से संवाद करेंगे। शिवेन नए खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करने के साथ साइकिलिंग की तकनीक, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे।लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक किलेपा ने बताया कि जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। शिवेन जैसे राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट का युवाओं के बीच पहुंचना जिले की उभरती साइकिलिंग प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: देश के सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्ट शिवेन केलांग में दिखाएंगे हुनर #TheCountry'sBestCyclistsWillShowcaseTheirSkillsInSissu #Lahaul. #SubahSamachar