Panipat News: निगम को छुट्टी के दिन मिला 15 लाख रुपये राजस्व मिला
पानीपत। नगर निगम को वीरवार को छुट्टी के दिन प्रॉपर्टी टैक्स में करीब 15 लाख रुपये का राजस्व मिला। इसके साथ निगम का इस वित्त वर्ष में 28 कराेड़ रुपये पहुंच गई है। बाकी दिनों पांच दिनों में 30 करोड़ तक का लक्ष्य रखा है। नगर निगम ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में पहले शनिवार को प्रॉपर्टी टैक्स शाखा पर सुचारु काम रखने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने बुधवार को एक और आदेश जारी कर रविवार को छोड़कर प्रत्येक अवकाश को काम सुचारु रखने का फैसला लिया था। नगर निगम के पालिका बाजार स्थित प्राॅपर्टी टैक्स शाखा और देवीलाल कांप्लैक्स स्थित सीएफसी के कैश काउंटरों पर वीरवार काे छुट्टी के दिन सामान्य दिनों की तरह कामकाज चला। लोग सुबह ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद दोपहर तक लोगों का आना लगा रहा। कुछ लोगों ने अपने बिलों की त्रुटि ठीक कराई। निगम को वीरवार को एक दिन में 15 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स जमा हुआ। निगम ने इस वित्त वर्ष 40 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा है। कृष्णा कॉलोनी नीरज ने बताया कि उनके मकान का प्रॉपर्टी टैक्स अधिक लगाया गया था। उन्होंने कंपनी से छुट्टी लेकर ठीक कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने वीरवार को ठीक कराकर टैक्स जमा कराया है। मॉडल टाउन के मुकेश ने बताया कि मकान की प्रॉपर्टी आईडी उनकी पत्नी के नाम है। इसमें टैक्स अधिक दिखा रखा था। उन्होंने वीरवार को ठीक कराया है। वे शुक्रवार को अपना टैक्स जमा कराएंगे। वर्जन : इस वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित किया था। अब तक करीब 28 करोड़ रुपये जमा हो चुका है। निगम ने 31 मार्च तक 30 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा है। निगम कार्यालय में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विवेक चौधरी, सहायक आयुक्त, नगर निगम। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 03:12 IST
Panipat News: निगम को छुट्टी के दिन मिला 15 लाख रुपये राजस्व मिला #TheCorporationReceivedRevenueOfRs15LakhOnTheHoliday. #SubahSamachar
