Pratapgarh News: टीजीटी परीक्षार्थियों के लिए निगम ने चलाईं 20 स्पेशल बसें
जनपद के 33 केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने मंगलवार शाम से 20 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रायबरेली परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए दस बसों का संचालन लखनऊ रूट पर किया गया है। जबकि अन्य बसें प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए तीन और चार जून को 20 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ के परीक्षार्थियों का केंद्र रायबरेली और लखनऊ बनाया गया है। जिले के अभ्यार्थियों के सहूलियत के लिए 10 स्पेशल बसों का संचालन किया गया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में बढ़ाए गए कोचटीजीटी परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ा दिया है। रायबरेली और लखनऊ परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत होगी। बदले मार्ग से रवाना हुई नीलांचल, विलंब से पहुंचीं तीन ट्रेनेंप्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार को प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाबमेल डेढ़ घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 19:04 IST
Pratapgarh News: टीजीटी परीक्षार्थियों के लिए निगम ने चलाईं 20 स्पेशल बसें #PratapgarhNews #SubahSamachar
