Rohtak News: कूड़ा बिंदुओं पर निगम ने लगाए सीसीटीवी, शीला बाईपास पर शीशा

रोहतक । सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की अब पहचान की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से कूड़ा बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फिलहाल डी पार्क पर कैमरा लगाया है। वहीं, शीला बाईपास पर शीशा लगाया गया है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने, गंदगी फैलाने एवं खुले में यूरिन करने जैसी अस्वच्छ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक एवं व्यवहार परिवर्तन आधारित उपायों को अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने कुछ कूड़ा बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व शीला बाईपास के नीचे सामाजिक जागरूकता आधारित एक अनूठे प्रयोग की शुरुआत की है। यहां पर शीशा लगाया गया है। नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में शहर के डी-पार्क, राज सिनेमा, शीला बाईपास चौक पर कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में अन्य स्थलों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। जिनमें केंद्रीय विद्यालय के पास वाला बिंदु भी मुख्य होगा। प्रत्येक कैमरा स्थल पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। उक्त क्षेत्र सीसीटीवी निगरानी में है। सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए जाएंगे। साथ ही उनकी वीडियो को भी नगर निगम के दिल्ली बाईपास और मेडिकल मोड़ पर लगवाई गई एलईडी पर चलाया जाएगा। 75-दिल्ली रोड पर नगर निगम की ओर से लगाया सीसीटीवी कैमरे का बोर्ड । स्रोत निगम- फोटो : samvad

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: कूड़ा बिंदुओं पर निगम ने लगाए सीसीटीवी, शीला बाईपास पर शीशा #TheCorporationInstalledCCTVCamerasAtGarbagePointsAndMirrorsOnTheSheelaBypass. #SubahSamachar