Mandi News: लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
रास्ते बंद, बाजार प्रभावित और रोजगार से वंचित स्थानीय लोग; समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी872 करोड़ के प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को काम न मिलने पर भड़के कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा, आंदोलन की चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसी बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 872 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लठियाणी-मंदली पुल निर्माण कार्य ने अब स्थानीय जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।। विकास के दावों के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परियोजना के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है, जबकि लठियाणी बाजार भी प्रभावित हो रहा है।शनिवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कंपनी और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को नजरअंदाज कर पंजाब और अन्य बाहरी राज्यों के लोगों को काम दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के साथ अन्याय है।ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण के चलते कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को बस पकड़ने के लिए लगभग दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लठियाणी बाजार के दुकानदारों ने भी कारोबार ठप होने की शिकायत की है। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार कंपनी को समस्याएं बताई गईं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर जनता के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा और स्थिति में सुधार न हुआ तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, अधिकारियों ने समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 17:35 IST
Mandi News: लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी #TheConstructionOfTheLathiani-MandaliBridgeHasIncreasedTheProblemsOfTheVillagers. #SubahSamachar
