Panipat News: गुरुद्वारा पहली पातशाही में कथा कीर्तन कर संगत को किया निहाल

पानीपत। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में मंगलवार को खालसा साजना दिवस पर कथा कीर्तन समागम हुआ और श्री अखंड साहिब पाठ किया गया। समागम में कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु के जीवन संदेशों से अवगत कराया गया। समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य अगम अपार सिंह ने बताया कि नौ साल बाद गुरुद्वारा पहली पातशाही में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ है। रविवार को नगर कीर्तन के बाद गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा पहली पातशाही में सजे हैं। मंगलवार को कथा-कीर्तन कर रागी और हजूरी जत्थों ने संगत को निहाल किया और संगत को गुरु के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। समागम में जत्थों ने गुरबाणी के माध्यम से पंच प्यारों के बारे में बताया। समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गुरुद्वारा पहली पातशाही में कथा कीर्तन कर संगत को किया निहाल #TheCongregationWasDelightedByTheKathaKirtanAtGurdwaraPehliPatshahi. #SubahSamachar