Kurukshetra News: अब आयोग तीन अगस्त को करेगा मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान कर्मचारियों की सुनवाई
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान के कर्मचारियों के लंबित वेतन मामले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग तीन अगस्त को सुनवाई करेगा। मंगलवार को आयोग की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा सका। आयोग ने तीन अगस्त को हरियाणा कमेटी व कर्मचारियों को जवाब देने को कहा है। वहीं इससे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी बैठक कल 23 जुलाई को बुलाई गई है, जिसमें अहम फैसला लिया जा सकता है। यहीं नहीं संस्थान हरियाणा कमेटी के अधीन के मामले में पुर्न विचार याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी 27 जुलाई को सुनवाई होनी है। ऐसे में अब संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की निगाहें इन पर भी टिक गई है। उधर कर्मचारियों ने मंगलवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा और दिन भर धरना देते हुए कड़ा रोष जाहिर किया। आंदेालन के चलते संस्थान में ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रही।लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो चुका है। संवादबॉक्सझींडा बोले, बैठक की कर रहे तैयारीहरियाणा कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि आयोग में अब तीन जुलाई को सुनवाई होनी है लेकिन 23 जुलाई के लिए बैठक की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान अब हरियाणा कमेटी ही चलाएगी, जिसको लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस संस्थान के सही व सुचारू प्रबंधन को लेकर सभी को आगे आने की जरूरत है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 03:58 IST
Kurukshetra News: अब आयोग तीन अगस्त को करेगा मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान कर्मचारियों की सुनवाई #TheCommissionWillNowHoldAHearingForTheEmployeesOfMiri-PiriMedicalInstituteOnAugust3. #SubahSamachar
