Delhi NCR News: भोले के जयकारे से गूंजा शहर, लोगों ने भगवान शिव का किया जिलाभिषेक

फोटो संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में काफी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा की। मंदिर परिसर में जयकारे लगते रहे। जिन मंदिरों में कांवड़ियां शिविर लगे हैं, वहां भजन कीर्तन और शिवमय माहौल बना हुआ है। शहर की सड़कों पर नाचते गाते और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़िये मंदिर तक पहुंचने की होड़ में हैं। प्राचीन घंटेश्वर मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी स्थित शिवालय, सिद्धेवर मंदिर, न्यू कॉलाेनी स्थित गीता भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सेक्टर 5 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, सेकटर 43 स्थित हनुमान मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, झाड़सा स्थित श्री कृष्ण मंदिर समेत मंदिरों में भगवान शिव का जल, दूध, दही, मधु आदि से अभिषेक किया। भगवान को बेलपत्र, चंदन, हल्दी, रोली, अक्षत, भांग, धतूरा, अकवन के फूल, दीप, धूप आदि अर्पित कर पूजा की गई।वर्जन यह पांडव कालीन मंदिर है, जिसे करीब 70 साल पहले गुरु प्रकाशपुरी ने विकसित किया। यहां हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर काफी संख्या में भोले भक्त आए हैं। मध्य रात्रि से कांवड़ चढ़ाई जाएगी। शिव भक्तों के लिए भंडारा चल रहा है। आश्रम में रोजाना भंडारा चलता है, जिसमें जरूरतमंद परिवार भोजन करते हैं। - रवि पुरी महाराज, बाबा प्रकाशपुरी आश्रम काफी संख्या में कांवड़िये यहां ठहरे हुए हैं। मंदिर में मध्य रात्रि से कांवड़ चढ़नी शुरू हो जाएगी। पूरे सावन यहां शिव महापुराण कथा चल रही है। कांवड़ियों के रुकने और भंडारे की व्यवस्था है। शिवरात्रि पर भक्तों के लिए बड़ा भंडारा होगा। - महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी, अखंड परमधाम गुफा वाला मंदिर मंदिर में काफी संख्या में भोले भक्त कांवड़ चढ़ाएंगे, मगर यहां शिविर नहीं लगता है। दूसरे सोमवार को काफी संख्या में शिव भक्तों ने मंदिर के शिवालय में जलाभिषेक किए। मंदिर में रोजाना 3.30 बजे रुद्राभिषेक किया जा रहा है। - पंडित लक्ष्मीकांत शास्त्री, पुजारी, सिद्धेश्वर मंदिरसावन के दूसरे सोमवार पर काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक भी रोजाना चल रहे हैं। शिवरात्रि पर काफी संख्या में भक्त यहां पूजन के लिए आएंगे। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। - आचार्य नूतन देव,व्यवस्था प्रमुख साई मंदिर, डीएलएफ फेज- 3

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: भोले के जयकारे से गूंजा शहर, लोगों ने भगवान शिव का किया जिलाभिषेक #TheCityResoundedWithChantsHailingLordShiva;DevoteesPerformed #SubahSamachar