Panipat News: इस्सरगढ़ में नगर प्रशासन बनाएगा स्थाई डंपिंग जोन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को अब हर रोज निकलने वाले करीब 100 टन कचरे से निजात मिलने वाली है। नगर प्रशासन अब स्थाई डंपिंग साइट के लिए गांव इस्सरगढ़ के समीप पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर चुका है। इसी सप्ताह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद कचरा यहां डाला जाने लगेगा। इससे वर्तमान में सुंदरपुर के समीप बनाई डंपिंग साइट से भी छुटकारा मिल पाएगा तो वहीं नई साइट पर कचरे का निस्तारण भी किया जाने लगेगा।नगर परिषद की ओर से अभी तक कचरा निस्तारण के लिए स्थाई डंपिंग साइट नहीं बनाई जा सकी है। जिसके चलते कचरा लोगों के साथ-साथ नगर परिषद के भी गले की फांस बना हुआ है। परिषद की ओर से जहां भी स्थाई साइट बनाए जाने के प्रयास किए गए वहीं विरोध किया जाता रहा और उचित जगह न मिल पाने के चलते नगर परिषद जगह-जगह डंपिंग साइट बदलती रही। मथाना गांव से शुरू होकर सेक्टर बाहरी, सेक्टर 13, सेक्टर 10 व सेक्टर दो में भी यह साइट बनाई गई। यहीं नहीं बाद में नगर परिषद को यह साइट ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी छोर के पास बनानी पड़ी थी, जहां पर भी विधायक अशोक अरोड़ा से लेकर शहरवासी व आसपास स्थित संस्थान संचालक व श्रद्वालु भी विरोध जताने लगे थे। ऐसे में करीब तीन माह पहले सुंदरपुर से पलवल रोड के पास यह साइट बनाई गई लेकिन यहां भी विरोध हो गया। यहां तक कि आसपास के लोगों व संबंधित वार्ड 17 के पार्षद प्रेम नारायण अवस्थी ने साइट हटाने की मांग को लेकर अमरण अनशन तक की चेतावनी दे डाली। अब इसका समाधान निकालते हुए नगर परिषद ने इस्सरगढ़ के समीप पांच एकड़ जमीन चिह्नित की है।बॉक्सजल्द पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया : अरविंदनप सचिव अरविंद कुमार का कहना है कि डंपिंग साइट के लिए नई जगह की कागजी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद कचरा वहां डाला जाने लगेगा। संबंधित फर्म को यह साइट सौंप दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 00:34 IST
Panipat News: इस्सरगढ़ में नगर प्रशासन बनाएगा स्थाई डंपिंग जोन #TheCityAdministrationWillCreateAPermanentDumpingZoneInIssargarh. #SubahSamachar
