Shahjahanpur News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम

जीआईसी खेल मैदान पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। जीआईसी के खेल मैदान पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इस बीच शिक्षा और बाल विकास से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका के रूप में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने कहा कि शासन ने बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।बीएसए दिव्या गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास खंडों ने बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के आकर्षक स्टॉल लगाए। शिक्षिकाओं ने सुंदर रंगोलियों के माध्यम से हमारा आंगन-हमारे बच्चे का संदेश प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। एआरपी नवनीत तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह, एसआरजी ममता शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, एआरपी हरि किशोर दीक्षित, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम #TheChildrenCreatedAStirByPresentingColourfulProgrammes. #SubahSamachar