Alwar: राजस्थान में सरकार फेल, अपराध बेलगाम , टीकाराम जूली का सरकार पर तीखा हमला

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए रोजाना दिल्ली जाकर हाजिरी लगाते हैं और वापस लौट आते हैं, जबकि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भिवाड़ी घटना पर जताई चिंता अलवर जिले के मोती डूंगरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में जूली ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने भिवाड़ी में एक दलित नाबालिग के साथ हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आमजन में भय का माहौल जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लूटपाट, फायरिंग और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह असफल रही है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। ये भी पढ़ें:कैद से आजादी तक; मुकुंदरा के जंगल में लौटी बाघिन MT-7, अब खुद करेगी शिकार पानी की समस्या पर भी सरकार को घेरा पानी की समस्या को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं मिल रही है। लोग पानी के लिए परेशान हैं, और जो लोग अपनी मांग उठाते हैं, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की आवाज दबाई जा रही है। जूली ने मांग की कि सरकार तुरंत कानून व्यवस्था सुधारने के ठोस कदम उठाए और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करे, अन्यथा विपक्ष सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 08:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alwar: राजस्थान में सरकार फेल, अपराध बेलगाम , टीकाराम जूली का सरकार पर तीखा हमला #CityStates #Alwar #Rajasthan #AlwarNews #TikaramJulie #LawAndOrder #RajasthanCrime #BhiwadiIncident #MinorCase #OppositionAttack #AllegationsAgainstChiefMinister #CongressLeader #MotiDungri #SubahSamachar