Khatima: मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश
खटीमा मेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने गृहक्षेत्र खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय और हेलीपैड में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में सीएम धामी से मिलने के लिए खटीमा, चकरपुर, नगला तराई, बीसबीघा, दमगड़ा, सुखापुल, मझोला, झनकट के लोग पहुंचे। बिलहरी, चकरपुर निवासी सुरमा देवी ने चकरपुर स्टेडियम के पीछे से ग्रामीणों के लिए रास्ता देने की मांग की। कहा कि रास्ता नहीं होने से 15 परिवारों को असुविधा हो रही है। गांव में एंबुलेंस, ट्रैक्टर आदि के लिए रास्ता नहीं है। इसके बाद सीएम ग्राम भगचुरी पहुंचे जहां उन्होंने मलकीत सिंह राणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उनके परिवार को ढांढस बंधाया। वीरेंद्र मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनकी माता सुंदरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, सतीश भट्ट, अमित पांडेय, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 10:18 IST
Khatima: मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #KhatimaNews #KhatimaVisit #ChiefMinisterPushkarSinghDhami #PublicMeeting #LohiaheadCampOffice #PublicGrievances #OfficialsDirected #SubahSamachar
