Dehradun News: मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए दी 257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
-निकायों, पंचायतों के साथ ही उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए भी बजट मंजूर-दून-किमाड़ी-मसूरी मार्ग होगा इंटरमीडिएट लेन, 14.55 करोड़ की राशि स्वीकृतअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़क सुधारीकरण कार्यों के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों, जल उपचार संयंत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण के लिए 257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के जागेश्वर के तहत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 4.26 करोड़ ,भीमताल में एनएच 87 पर काठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीबाग खंड) के निर्माण के लिए 4.70 करोड़, पौड़ी के कोट में व्यासघाट से ग्राम सिल्सू मोटर मार्ग के लिए 3.86 करोड़, देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग पर सप्लाई कैंट से लम्बीधार, बासागाढ़ मसूरी तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तन के लिए अतिरिक्त पहाड़ कटान क्रॉस ड्रेन एवं दीवारों का निर्माण को 14.55 करोड़ की धनराशि मंजूर की। पौड़ी के चिनवाड़ी डांडा में 1.53 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण के लिए 3.72 करोड़, कोटद्वार में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण परियोजना के लिए लक्षित 246.60 लाख के सापेक्ष 79.68 लाख, लघु सिंचाई विभाग के तहत 2025-26 के लिए नवीन एसएलएस के लिए 39.04 लाख राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत की।शहरी निकायों के लिए 58.37 करोड़ जारीमुख्यमंत्री ने 15वें वित आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त के लिए 58.37 करोड़, शहरी विकास विभाग के तहत आठ नगर निकायों, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, नगरपालिका परिषद गौचर, नगर पंचायत महुवाखेड़ागंज, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद किच्छा, नगर पंचायत नन्दप्रयाग, नगरपालिका परिषद नरेन्द्रनगर एवं नगर पंचायत तपोवन में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 5.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।---पंचायतों पर भी धनवर्षामुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त 79.09 करोड़ के साथ ही 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के लिए 81.57 करोड़ की धनराशि को अनुमोदन दिया।---कुंभ के लिए 90.36 करोड़, उदीयमान खिलाड़ी योजना को 3.47 करोड़मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि की आवेदिका प्रेमलता वर्मा पत्नी स्व. सुरेन्द्र मोहन वर्मा निवासी हीरानगर हल्द्वानी को 18 अगस्त 2025 से 20,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि अनुमन्य की। कुंभ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 40 कार्यों के लिए 90.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। अल्मोड़ा में प्राकृतिक आपदा से पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त एक आवासीय भवन स्वामी को तीन लाख, मृत एक व्यक्ति के विधिक आश्रित को एक लाख की धनराशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए 3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए 19.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:53 IST
Dehradun News: मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए दी 257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति #TheChiefMinisterGaveFinancialApprovalOfRs257CroreForDevelopmentSchemes. #SubahSamachar
