Una News: अचानक खोल दी कार की खिड़की, बाइक सवार की गई जान
देहलां में सड़क हादसा, बस की नीचे जा घुसा बाइक सवारकार चालक मौके से भागा, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिससंवाद न्यूज एजेंसीमैहतपुर (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर रविवार को देहलां में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मक्खन उर्फ मंजीत सिंह पुत्र रोशन लाल के रूप में हुई है। मैहतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इस हादसे का आरोपी कार सवार मौके से भाग गया। मैहतपुर पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहलां में यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार मंजीत सिंह, निवासी संझोट, जिला ऊना, अपने घर से नंगल की ओर जा रहा था। जब वह देहलां में मल्ले दी हट्टी के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक कार सवार ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे बाइक सवार टकरा गया और उसकी बाइक सड़क पर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गया।अजोली निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि मंजीत सिंह उनके घर किसी काम के सिलसिले में आ रहा था। वे उसी का घर पर इंतजार कर रहे थे, जब उन्हें देहलां में हुई दुर्घटना की जानकारी मिली। कुछ देर बाद पता चला कि हादसे में मंजीत सिंह की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने विश्वास जताया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 19:05 IST
Una News: अचानक खोल दी कार की खिड़की, बाइक सवार की गई जान #TheCarWindowWasSuddenlyOpened #AndTheBikeRiderDied. #SubahSamachar
