Hathras Accident: कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, हादसे में दो की मौत, तीन घायल, दो आगरा रेफर

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर 14 फरवरी देर रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा आगरा का परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दो गंभीर को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में बल्केश्वर के रहने वाले विशाल गोयल 14 फरवरी को हाथरस जन्मदिन की पार्टी में आए थे। देर रात लौटते समय चंदपा के गांव संटीकरा निकट कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में विशाल के 15 वर्षीय बेटे आदि व 8 वर्षीय भतीजे कृष्णा पुत्र आकाश की मौत हो गई। विशाल, उनकी पत्नी चारु व बेटा अंकित गोयल घायल हो गए। परिजन देर रात ही दोनों शव बिना किसी कार्रवाई के आगरा ले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि परिवार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजन दो लोगों को आगरा ले गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras Accident: कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, हादसे में दो की मौत, तीन घायल, दो आगरा रेफर #CityStates #Hathras #UttarPradesh #CarTractorAccident #HathrasAccident #AgraAligarhHighwayAccident #BalkeshwarAgra #Satikara #ChandapaHathras #HathrasNews #SubahSamachar