Chamba News: सात दिन बाद भरमौर पहुंची बस, लोगों ने ली राहत की सांस

भरमौर (चंबा)। एक सप्ताह के बाद भरमौर में बस सेवा बहाल हो पाई। इससे पहले खड़ामुख तक ही बसें जा रही थीं। इससे आगे यात्रियों को 14 किलोमीटर का सफर पैदल या फिर टैक्सियों में करना पड़ रहा था। अब सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है। ऐसे में परिवहन निगम ने अपनी बसों को भी भरमौर भेजना शुरू कर दिया। इससे 20 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है। किसी न किसी कार्य के संबंध में लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें खड़ामुख में जाकर बसें लेनी पड़ रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, भरमौर से सीधे चंबा और चंबा से सीधे भरमौर तक बसों की आवाजाही होगी। बर्फबारी के कारण सात दिन पहले वाहनों की आवाजाही मार्ग पर बाधित हो गई थी लेकिन अब मार्ग से बर्फ हटाई जा चुकी है। ऐसे में लोग प्रशासन व निगम से यही मांग कर रहे थे कि बसों को भरमौर तक भेजा जाए। शनिवार को जैसे ही बस भरमौर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल होते ही बसों को भरमौर भेजना शुरू कर दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 23:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सात दिन बाद भरमौर पहुंची बस, लोगों ने ली राहत की सांस #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar