Kullu News: सड़क पर डंगा न लगने से शैंशर तक नहीं पहुंच रही बस
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के न्यूली-शैंशर मार्ग पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। यह मार्ग आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था लेकिन अभी तक इस मार्ग को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग में एक ही स्थान पर डंगा लगाया जाना है। उसके बाद बस शैंशर के मनु ऋषि मंदिर तक पहुंच सकती है लेकिन अभी लोगों को कई किलोमीटर सफर छोटे वाहनों के माध्यम से ही करना पड़ रहा है। हालांकि न्यूली से पांच किलोमीटर आगे चिनाहिडी मोड़ तक बस सेवा चल रही है लेकिन इससे आगे शैंशर की ओर मार्ग बंद पड़ा हुआ है। यह मार्ग सिर्फ इसी मोड़ के पास डंगा न लगने से बंद पड़ा है। चिनाहिडी मोड़ पर अगर डंगा लग जाता है तो बस सेवा शैंशर के मनु ऋषि मंदिर तक शुरू हो सकेगी लेकिन अभी तक इस डंगे को लगाने के लिए किसी ने भी प्रयास नहीं किया है। न्यूली-शैंशर मार्ग में चिनाहिडी मोड़ पर डंगा न लग पाने के कारण यहां से आगे बस नहीं जा पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से आग्रह है कि इस सड़क को बहाल करने के लिए यहां डंगा लगाया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।-शेर सिंह, स्थानीय निवासीआपदा को लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक एक डंगा नहीं लग पाया है। इस कारण क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से आग्रह है कि विभाग और प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी कर लोगों को राहत प्रदान करें।-बिहारी लाल, शैंशर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 23:15 IST
Kullu News: सड़क पर डंगा न लगने से शैंशर तक नहीं पहुंच रही बस #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
