ऊधमसिंह नगर: युवक का शव पंखे के एंगल से लटका मिला, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के आलू फार्म मंगल बाजार निवासी 24 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर में पंखे के एंगल से लटका मिला। सूचना पर आईटीआई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक के आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान आलू फार्म मंगल बाजार निवासी जाहिद (24) पुत्र जुबैर आलम के रूप में हुई है। जाहिद एक स्टील फैक्टरी में बॉयलर पर काम करता था। पिछले छह माह से उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। मृतक के भाई शाहिद ने बताया कि मंगलवार की रात जाहिद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे उसकी मांआसमीन उसके कमरे में गई, तो जाहिद का शव पंखे के एंगल के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर एसआई शंकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मृतक का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहनें और एक भाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऊधमसिंह नगर: युवक का शव पंखे के एंगल से लटका मिला, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका #CityStates #UdhamSinghNagar #KashipurCrimeNews #KashipurNews #UttarakhandNews #UkNews #SubahSamachar