Una News: फंदे से लटका मिला नेपाल मूल के युवक का शव

बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पंडौल रोड में किराए के मकान में रह रहे नेपाल मूल के 32 वर्षीय श्याम का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। श्याम की गत शुक्रवार रात को पत्नी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। श्याम ने बहसबाजी के बाद पत्नी और 7 वर्ष के बेटे को अपने कमरे से बाहर निकाल दिया। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जब श्याम के परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तब घटना का पता चला। श्याम पिछले लंबे अरसे से बैजनाथ में रह रहा था और पेट्रोल पंप के समीप एक कैफे में काम कर रहा था। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 20:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: फंदे से लटका मिला नेपाल मूल के युवक का शव #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar