Bihar News: लापता युवक का बगीचे में मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह?

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहियां कुंवर टोला में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बहारन राम के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार शाम से लापता था बिट्टू राम घटना के संबंध में बताया गया कि बिट्टू राम मंगलवार शाम से घर से लापता था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सविंद्र कुमार दास और थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली गई और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की गई। गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका मजबूत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के गले पर स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका और मजबूत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जाएगी। यह भी पढ़ें:महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, प्रेम प्रसंग का भी एंगल मृतक की मां मंझरिया देवी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: लापता युवक का बगीचे में मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? #CityStates #Crime #Bihar #Saran ##biharNews #SaranNews #सारणन्यूज #ChhapraNews #छपरासमाचार #MarhauraNews #SubahSamachar